नवरात्रि-दशहरा से पहले ऑटो बाजार में बूम, 19 हजार गाड़ियों की प्री-बुकिंग
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग...
Spread the loveधमतरी। ग्राम मोहारा में पितर कार्यक्रम...
रायपुर। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के ऑटोमोबाइल बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। त्योहारों में डिलीवरी के लिए अब तक 19 हजार से ज्यादा वाहनों की प्री-बुकिंग हो चुकी है।
इनमें करीब 4 हजार चारपहिया और 15 हजार दोपहिया वाहन शामिल हैं। कुछ लोकप्रिय मॉडलों में अभी बुकिंग कराने वालों को त्योहारों के बाद भी 15 दिन से लेकर दो महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।
ऑटोमोबाइल डीलरों के मुताबिक, पसंदीदा मॉडल, वैरिएंट और रंग के लिए ग्राहक पहले से बुकिंग करा रहे हैं। करीब 4 हजार कारों की बुकिंग को औसतन 6 लाख रुपए की कीमत से देखें तो इससे 240 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार संभावित है। बढ़ती बुकिंग के चलते डीलरों ने कंपनियों को ऑर्डर बढ़ाए हैं, लेकिन देशभर में मांग अधिक होने से कंपनियां सीमित संख्या में ही वाहनों की सप्लाई कर रही हैं।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में GST दरों में बदलाव के बाद वाहनों की कीमतों पर असर पड़ा है। इसके साथ ही त्योहारों के आकर्षक ऑफर और एक्सचेंज स्कीम से भी ग्राहक खरीदारी के लिए उत्साहित हैं। राज्य GST विभाग के अनुसार अगस्त 2025 से सितंबर 2026 के बीच 8 लाख 13 हजार 373 वाहन बिके। इनमें 60,901 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं।
राज्य में करीब ढाई लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया-चारपहिया वाहन पंजीकृत हैं। इन्हें देखते हुए हाईवे और प्रमुख सड़कों पर हर 25 किमी पर EV चार्जिंग सेंटर बनाने की तैयारी है। रायपुर में भी 25 से 30 नए चार्जिंग स्टेशन और पॉइंट प्रस्तावित हैं। फिलहाल प्रदेश में करीब 50 सक्रिय चार्जिंग स्टेशन हैं।
रायपुर ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश खेमानी के अनुसार, इस बार पिछले सीजन की तुलना में वाहनों की बिक्री ज्यादा रहने की उम्मीद है। मॉडल के अनुसार 15 दिन से दो महीने तक की वेटिंग चल रही है।
