मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
रायपुर, 31 मई ।पुण्यश्लोका लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मशताब्दी स्मृति वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (रायपुर शहर जिला इकाई) के तत्वावधान में संगोष्ठी एवं देश – समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों व बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यों का सफल क्रियान्वयन करने वाले मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया जाएगा।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और महामंत्री सत्यम दुवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार, 31 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक गण राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा व मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे सहित निगम-मंडल व आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में दोपहर बाद 4 बजे रखा गया है।
