Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का छठा दिन, मेष, वृषभ और कर्क को मिलेगा घन का लाभ, जानिए आज का राशिफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 16 अक्टूबर...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 16 अक्टूबर...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
रायपुर, 31 मई ।प्रदेश के अनेक हिस्सों में आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश हो रही है और तेज हवायें चल रही हैं। जेठ के माह में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।रायपुर में देर रात से सुबह तक तेज बारिश हो रही है। रायपुर शहर के अनेक इलाकों तथा सड़कों पर पानी भर गया है।रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में भी लगातार बारिश हो रही है।दुर्ग में भी बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है।इसके अलावा बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से लेकर महासमुंद तक मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में हो रही बारिश कनविक्टिव डेवलपमेंट के कारण है। यह एक स्थानीय मौसमी प्रक्रिया है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
