RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान-2026 मातृ एवं शिशु...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
राजनांदगांव, 30 मई । छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन तेंदूपत्ता मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा छिंदारी जलाशय के पास एक मोड़ पर माजदा वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे छुईखदान के छिंदारी बांध मार्ग पर एक माजदा वाहन में लगभग एक दर्जन तेंदूपत्ता मजदूर सवार होकर देवरचा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक तीखे मोड़ पर वाहन चालक तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे एक विशालकाय पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया और तीन मजदूर इसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकाें में 28 वर्षीय राजेश साहू, 30 वर्षीय मंगल चंद और 31 वर्षीय टीकू धुर्वे शामिल है। वहीं सात अन्य ग्रामीणों को गंभीर चोट आई है, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक और घायल मजदूर बालोद जिले के अर्जुंदा क्षेत्र के भरदाकला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और छुईखदान पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और घायलों को छुईखदान अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
छुईखदान टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि प्राथमिक जांच जारी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी से या मानवीय लापरवाही के कारण हुआ है। वहीं अभी तक मृतकों व घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
