होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता
Spread the loveनई दिल्ली- पश्चिम एशिया में पिछले...
Spread the loveनई दिल्ली- पश्चिम एशिया में पिछले...
Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत...
Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं...
शाजापुर /मालव भूमि के तपोदीप्त साधक, परम पूज्य आचार्य नवरत्न सागर सुरीश्वरजी के कृपा पात्र शिष्य, परम पूज्य आचार्य विश्वरत्न सागर सुरीश्वरजी म.सा. के पावन सान्निध्य में बुधवार को गांधी हॉल, शाजापुर में विश्व शांति एवं जन कल्याणार्थ महामांगलिक का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर आचार्यश्री ने दोपहर 12:39 बजे विजय मुहूर्त में अपने मुखारविंद से आधि, व्याधि, उपाधि व समस्त रोगों को नाश करने वाले दिव्य महामंत्रों से प्रभावशाली महामांगलिक का श्रवण करवाया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने विभिन्न मुद्राओं के साथ श्रद्धा पूर्वक इस दुर्लभ मांगलिक का लाभ लिया।
राजनीतिक और सामाजिक गणमान्य अतिथियों की रही
उपस्थिति

इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री गौतम टेटवाल, शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावद, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा, उज्जैन विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल जैन समाज शाजापुर के अध्यक्ष सपन जैन ने की।
भंसाली परिवार का सत्कार और श्रद्धा
महामांगलिक के लाभार्थी भंसाली परिवार द्वारा सभी अतिथियों का शाल एवं मोती की माला से अभिनंदन किया गया।
प्रारंभ में दीप प्रज्वलन के साथ भगवान के चरणों में भक्ति अर्पित की गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इस पावन आयोजन की सराहना की एवं गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।

अगले महामांगलिक का फोल्डर विमोचन
इस अवसर पर गुरुदेव के आगामी महामांगलिक का फोल्डर भी विमोचित किया गया, जो 26 जून को मनोरमा गार्डन, अरविंद नगर, उज्जैन में संपन्न होगा।
इसके पश्चात प्रथम गुरु पूजा एवं वासक्षेप की बोली का लाभ भी भंसाली परिवार द्वारा लिया गया। गुरुदेव ने स्वयं अपने करकमलों से मंत्रित वासक्षेप परिवारजनों पर डाला।
विशेष सहभागिता
इस आयोजन में श्रीमती शकुंतला भंसाली, ज्ञानचंद, सपन, सचिन भंसाली परिवार, श्रीमती अर्चना जैन, अंतरिक्ष सुराणा जैन परिवार विशेष रूप से लाभार्थी रहे। नवकारसी का लाभ विरेंद्र कुमार, विनोद कुमार चिमनलाल जैन परिवार द्वारा लिया गया।
संगीतकार निखिल सोनी (मुंबई), अदिति कोठारी तथा समाजसेवी भरत कोठारी (मुंबई) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बनाया। साथ ही नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।
