प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
बलरामपुर, 28 मई । नगर के वार्ड क्रमांक 13 में 12वीं बटालियन परिसर के बाहर रिंग रोड में बने भव्य शिव मंदिर में करीब एक माह से पूजा मनमाने समय पर हो रहा है। बटालियन में पदस्थ उप सेनानी के मनमाने रवैए के कारण सुबह खुलने वाला मंदिर 10 से 11 बजे खुल रहा है। आरती सुबह सात की जगह 11 बजे हो रही है। इससे नगर के श्रद्धालुओं में नाराजगी है।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही इस नवनिर्मित मंदिर में महामंडलेश्वर महंत डॉक्टर प्रज्ञा भारती ने धूमधाम से शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की थी। इसके बाद यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। लगभग एक माह से यह मंदिर वीरान पड़ा हुआ है। यहां पर आरती का कोई समय निर्धारित नहीं है।
नगर के वरिष्ठ पुरोहित नंदकुमार पांडे ने आज बताया कि, शास्त्रानुसार जिस भी मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की स्थापना की जाती है वहां सुबह शाम दोनो समय नियमित रूप से एवं नियत समय पर आरती एवं भोग दोनों होना चाहिए।
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रतिदिन सुबह सात बजे यहां पूजा आरती होती थी। एक माह से प्रातः कालीन आरती नहीं हो रही है। नगर के श्रद्धालुओं ने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रातः कालीन आरती अपने निर्धारित समय पर होनी चाहिए। पहाड़ी मंदिर के संरक्षक सुभाष जायसवाल ने उप सेनानी से मुलाकात कर उनसे नियमित रूप से पूजा अर्चना कराने की अनुमति मांगी। परंतु संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
