CHHATTISGARH TRANSFER : दुर्ग में बड़ा फेरबदल! 3 SDM के नए प्रभार
Spread the loveदुर्ग। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा...
Spread the loveदुर्ग। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा...
Spread the loveनई दिल्ली। अक्टूबर शुरू होते ही आम...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ कृषि विभाग में लंबे समय...
नई दिल्ली, 27 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन पर आज कुछ समय बाद गांधीनगर में होने वाले भव्य रोड शो में लोगों का अभिवादन करेंगे। साथ ही वो शहरी विकास वर्ष 2025 का श्रीगणेश भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के गांधीनगर कार्यक्रम की सचित्र सूचना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा की है।
भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो सुबह 10ः30 बजे शुरू होगा। इसके आधा घंटे बाद प्रधानमंत्री शहरी विकास वर्ष 2025 का श्रीगणेश करेंगे। साथ ही गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ पर होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय गुजरात दौरे का समग्र कार्यक्रम भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने 25 मई को जारी किया था।
पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई को दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी दिखाई। साथ ही करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित किया। उन्होंने भुज में शाम करीब चार बजे 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
