सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
इंदौर। शहर के प्रसिद्ध श्री शनि मंदिर, अनूप टॉकीज चौराहा पर इस वर्ष भी शनि जन्मोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पिछले 35 वर्षों से लगातार किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।
इस बार भी यह समारोह दिनांक 27 मई 2025 मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है जिसमें ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4 बजे शनि सहस्त्रनाम एवं पंचामृत अभिषेक किया जाएगा एवं प्रातः 10 बजे से गृह शांति हवन प्रारंभ होगा, शनि देव भगवान का स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार किया जाएगा , फूलबंगला सजाया जाएगा एवं महाआरती के पश्चात शाम 7:30 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक दिनेश यादव सागर यादव के अनुसार इस वर्ष भजन संध्या में इंदौर के प्रसिद्ध गायक किशन भगत अपने सुमधुर भजनों से आगाज करेंगे एवं बिहार से पधार रहीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा अपने भजनों के माध्यम से शनि इच्छा तक शनि देव एवं खाटूश्याम जी का गुणगान करेंगी| एवं दिनांक 31 मई 2025 शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है|
नोट : कार्यक्रम में महिलाओं एवं बुजुर्गों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था रहती है।
