विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
नई दिल्ली, 19 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 82 वर्षीय बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं, जो उनकी हड्डियों तक फैल चुका है।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक्स पोस्ट में जो बाइडेन और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है। उन्होंने बाइडेन के जल्द ठीक होने की कामना की और उनके परिवार, विशेष रूप से डॉ. जिल बाइडेन के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
प्रधानमंत्री ने लिखा, “जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। हम उन्हें शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देते हैं। हमारी संवेदनाएं डॉ. जिल बाइडेन और उनके परिवार के साथ हैं।”
बाइडेन के कार्यालय ने एक बयान में कहा है कि वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि यह कैंसर हार्मोन-संवेदनशील है और इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
बाइडेन के स्वास्थ्य पर कई राजनीतिक नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बाइडेन के परिवार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इसके अलावा, कमला हैरिस ने भी बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उन्हें एक योद्धा बताया है जो इस चुनौती का सामना मजबूती से करेंगे।
