मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई की राह हुई आसान
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveरायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले...
Spread the loveनई दिल्ली- भारत और फ्रांस के...
Spread the loveसहारनपुर – पितृ पक्ष समाप्त होते ही...
बंगलुरु 13 मई 2025
टाटा हिताची ने हांगकांग में अपने वार्षिक डीलर पुरस्कार 2025
समारोह का आयोजन किया। यह टाटा हिताची के प्रतिष्ठित डीलर
नेटवर्क की उल्लेखनीय उपलब्धियों के सम्मान और समारोह का
विशेष अवसर था।
यह विशिष्ट कार्यक्रम डीलर पार्टनरों से साझेदारियों को मजबूत करने और उनके सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए पुरस्कृत
करने के प्रति टाटा हिताची की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर था। इस अवसर पर कम्पनी के नवीनतम
ब्रांड कम्युनिकेशन का प्रीमियर भी हुआ जिसका थीम – ‘चलो देश बनाएं’ बहुत उत्साहवर्धक है।
डीलर पार्टनरों को औपचारिक रूप से सम्मानित करने के अलावा टाटा हिताची ने यह सुनिश्चित किया कि यह
अवसर सभी के लिए सुखद और यादगार हो। नेटवर्किंग के अवसर देने से लेकर मजेदार मनोरंजन और उत्सव का
जीवंत परिवेश तक, यह कार्यक्रम इस बारीकी से डिज़ाइन किया गया था कि ब्रांड के फ्रंट-लाइन एम्बेसेडरों का
दिल से सम्मान हो और एक ब्रेक मिले, जिसके सभी हकदार हैं।
डीलर पार्टनरों को सकल कार्य प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करने के अलावा सेल्स, अटैचेमेंट, स्पेयर पार्ट्स, मार्केटिंग
और व्यवसाय के अन्य विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्टता के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर
इंदौर के ई.एस. इंफ्रासर्व प्राइवेट लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सर्वश्रेष्ठ डीलरशिप पुरस्कार से
सम्मानित किया गया।
टाटा हिताची के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिंह ने इस अवसर पर बताया, ‘‘वार्षिक डीलर पुरस्कार 2025 समारोह
में डीलर नेटवर्क की असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करना हमारे लिए बड़े स्वाभिमान की बात है। हमारी
सफलता में डीलर पार्टनरों के अथक प्रयास और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान रहा है। इन उपलब्धियों का
सम्मान करना और समारोह मनाना हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है।’’
अधिक जानकारी के लिए कृपया विजिट कीजिए हमारी वेबसाइट www.tatahitachi.co.in-
