युवा शक्ति ही करेगी विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
Spread the loveदीपिका पादुकोण का जाना माना चैरिटी...
Spread the loveपहला प्यार दूसरी बार’ के नए...
बिलासपुर , 13 मई । बलरामपुर जिला के कनहर नदी से अवैध रेत खनन रोकने गए कांस्टेबल शिव बचन सिंह को रेत माफिया के ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। चीफ जस्टिस की डिवीजन बैंच ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज हाई कोर्ट की अवकाशकालीन पीठ में सुनवाई की। कोर्ट ने कहा अवैध खनन रोकने निर्देश के बाद यह हालत है। यह बहुत ही गंभीर बात है। स्टेट अफयर्स की ऐसी हालत है। वहीं ये भी कहा कि इस तरह की घटना का दोहराव नहीं होना चाहिए..! हाई कोर्ट ने मामले में खनिज सचिव व वन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक को इस मामले में गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 9 जून को होगी।
उल्लेखनीय है कि बलरामपुर जिला के सनावल थाना क्षेत्र में कनहर नदी से अवैध रेत खनन रोकने वन विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। टीम में मृतक आरक्षक शिव बचन सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर को रोका जा रहा था। चालक ने ट्रैक्टर को रोकने के बजाय आरक्षक को कुचलते हुए आगे निकल गया। घायल को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से इस मामले को गंभीर मानते हुए संज्ञान में लिया है है और चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और विभु दत्त गुरु की बेंच में मंगलवार को सुनवाई हुई।
