ब्रेकिंग : दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..
Spread the loveरायपुर। विधि विधायी विभाग ने छत्तीसगढ़...
Spread the loveरायपुर। विधि विधायी विभाग ने छत्तीसगढ़...
Spread the loveबीजापुर। बंगाल की खाड़ी में उठे...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े...
जगदलपुर, 13 मई । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत गोर्वधन चौक के पास स्थित एक सैलून की दुकान में आज मंगलवार काे चाकूबाजी का मामला सामने आया है। हमले में दाे युवक घायल हुए हैं। वहीं चाकूबाजी करने वाले आराेपित माैके से फरार है। मामले में कोतवाली पुलिस अपराध दर्ज कर आराेपित की तलाश में जुटी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत गोर्वधन चौक के पास स्थित एक सैलून की दुकान में आज सुमीत पांडेय निवासी प्रवीर वार्ड और धीरज ठाकुर निवासी पावर हाउस चौक मौजूद थे। सुमीत शेविंग करवा रहा था, जब कि धीरज बेंच में बैठा हुआ था। इसी बीच अमित शर्मा नाम का एक युवक वहां पहुंचा और उसने शेविंग करवा रहे सुमित पांडेय पर अचानक चाकू से हमला कर दिया । पास में बैठे धीरज बचाव करने पहुंचा ताे अमित ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। इस वारदात में दोनों युवक घायल हो गए । वारदात के बाद आरोपित अमित शर्मा वहां से फरार हो गया। दाेनाें घायलाें काे महारानी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, फिलहाल दोनों की स्थिति ठीक है । वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अमित शर्मा और सुमित पांडेय के बीच में पहले से ही कुछ विवाद चल रहा था । मौका देखकर अमित ने चाकूबाजी की वारदात काे अंजाम दिया । मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दाेनाें घायलों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है, जांच के बाद ही चाकूबाजी की वारदात क कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि अमित शर्मा आदतन अपराधी है, इससे पहले भी वह कई वारदातों में शामिल रहा है।
