Aaj Ka Panchang: भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का विशेष...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 22 October 2026:...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
रायपुर, 13 मई । केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमि पूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे।
केंद्रीयमंत्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषिमंत्री राम विचार नेताम, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षामंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकासमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
