दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
अम्बिकापुर, 11 मई । कलेक्टर विलास भोसकर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में रविवार को आगामी 13 मई को प्रस्तावित ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक दिवसीय अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर भोसकर ने कुर्सी, टेबल, पंखा, कूलर, पेयजल, वीआईपी दीर्घा, साउंड सिस्टम और बिजली आपूर्ति, विभिन्न विभागीय स्टॉल, ग्रीन रूम, मंच, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश द्वार,निकासी द्वार जैसी अन्य सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य गतिविधियों की तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों,परिवहन अधिकारी विनय सोनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
