कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
नारायणपुर, 11 मई । जिला मुख्यालय के कुम्हारपारा स्थित नरसिंह मंदिर को सुसज्जित कर परंपरानुसार भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह की जयंती रविवार काे कुम्हार समाज एवं श्रृद्धालुओं ने धूमधाम के साथ मनाया । कुम्हार समाज के लोग भगवान नरसिंह को अपना गुरू देवता मानते हैं । नरसिंह जयंती के अवसर पर आज रविवार काे कुम्हार समाज ने शोभा यात्रा निकाली, शोभा यात्रा में सैंकड़ों महिलाएं कलश लेकर निकलीं। नरसिंह जयंती पर विशेष हवन और पूजन का भी आयोजन किया गया।
कुम्हार समाज के संरक्षक भूयेश चक्रधारी ने बताया कि एक समय जब किसी स्थान पर एक कुम्हार द्वारा निर्मित घड़े को पकाने के दौरान एक बिल्ली का बच्चा घड़े में रह गया तब कुम्हार ने बिल्ली के बच्चे की कुशलता की कामना भगवान नरसिंह से की और भट्ठे की परिक्रमा की जिसके बाद चमत्कारिक तौर से भट्ठे के सारे घड़े पकने के बावजूद उस बिल्ली के बच्चे को कोई हानि नहीं हुई। जिससे प्रभावित उस कुम्हार ने भगवान नरसिंह के विशेष पूजन का कार्यक्रम आरम्भ किया जो आज भी सदियों से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी चलती आ रही है। उन्हाेने बताया कि शोभायात्रा में पीतांबर वस्त्र धारण किए श्रद्धालु एवं महिलाएं कलश लेकर निकली ताे पूरा शहर भक्तिमय हो गया। उन्हाेने कहा कि कुम्हार समाज का यह आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को सुदृढ़ करता है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ने प्रेरित करता है।
