Aaj ka Panchang 17 October 2026: शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 17 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 17 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 17 October 2026:...
Spread the love नई दिल्ली: (ऊषा माहना/ माधव...
कांकेर, 11 मई । जिले में एचडीबी फाइनेंस सर्विसेस कंपनी के 3 कर्मचारियों ने राघवेंद्र झा, नितेश बघेल और जितेंद्र धारगाये ने मिलकर 27 और 30 सितंबर 2024 को ग्राहकों से वसूली गई 2 लाख 91 हजार 300 रुपये की राशि कंपनी में जमा नहीं की । पुलिस ने पहले आरोपित जितेंद्र धारगाये को 12 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था। दो माह की तलाश के बाद दूसरे आरोपित नितेश बघेल निवासी ग्राम गौरगांव को केशकाल बस स्टैंड से आज रविवार काे गिरफ्तार किया गया । तीसरा आरोपी राघवेंद्र झा अभी भी फरार है।
गिरफ्तार आराेपित नितेश बघेल से पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया है, जिसका मेमोरेंडम कथन लेकर पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है। आराेपिताें का कृत्य फायनेंस कंपनी का कर्मचारी होते हुए भी कंपनी के पैसा को कंपनी के खाते में जमा ना करना धारा 316 (5) बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 316 (5) बीएनएस जोड़ा गया हैं । प्रकरण में 2 आरोपित गिरफ्तार हैं व अन्य 1 आरोपित राघवेन्द्र झा घटना कारित कर फरार है।
