आपका राशिफल 25 सितम्बर
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 25 अक्टूबर, 2026 मेष...
Spread the love भोपाल, 24 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love भोपाल, 24 अक्टूबर । मध्य...
सुकमा, 6 मई । जिले के जगरगुंडा थाना अंतर्गत आने वाले तारलागुड़ा के उपसरपंच की नक्सलियों ने रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी है। नक्सली साेमवार दोपहर काे उपसरपंच मुचाकी रामाको उसके घर से पकड़ कर जंगल में ले गए थे। मृतक मुचाकी रामा निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित हुए थे।
सुकमा पुलिस अधीक्षक एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। तारलागुड़ा के उपसरपंच मुचाकी रामा अपने घर में आराम कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की वेशभूषा में नक्सलियाें का दल उनके घर पर पहुंचा। मुचाकी रामा को नक्सली अपने साथ पकड़कर बेनपल्ली के जंगल में ले गए। जहां उनकी हत्या कर दी गई । हत्या के बाद शव को जंगल में छोड़कर नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। गांव वालों ने इसकी खबर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम बेनपल्ली जंगल पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना को अंजाम देकर फरार हुए माओवादियों की धरपकड़ के लिए सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। बड़ी संख्या में जवान आस पास के इलाके में माओवादियों की तलाश में जुटे हैं।
कोंटा एएसपी आकाश राव ने बताया कि जगरगुंडा थाना के ग्राम तारलागुड़ा के उपसरपंच मुचाकी रामा निवासी ग्राम बेनपल्ली की सोमवार दोपहर बाद अज्ञात नक्सलियों ने हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल पुलिस टीम ग्राम बेनापाल्ली रवाना हुई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
