खान-पान से संस्कार तक… ‘जत्रा मराठी वारसा फेस्टिवल-2026’ ने इंदौर में बिखेरी महाराष्ट्र की महक
Spread the love अंतिम दिन उमड़ी हजारों लोगों...
Spread the love अंतिम दिन उमड़ी हजारों लोगों...
Spread the love, प्रीमियम बाथरूम और बिल्डिंग सोलुशन...
Spread the loveराशिफल : 26 अक्टूबर, 2026 मेष...
सुकमा, 6 मई ।सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 नक्सली आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । गिरफ्तार दोनों आरोपित दोरनापाल-जगरगुण्डा मार्ग में डब्लु ब्रिज के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल थे ।
एसपी किरण चव्हाण ने आज जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान तहत पोलमपल्ली थाना क्षेत्रांतर्गत दोरनापाल-जगरगुण्डा मार्ग में डब्लु ब्रिज के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल आरोपितों कि ग्राम उपमपल्ली में उपस्थित होने की सूचना पर चार मई रविवार को थाना पोलमपल्ली से पुलिस पार्टी ग्राम उपमपल्ली की ओर रवाना हुई थी।ग्राम उपमपल्ली पहुंच सुरक्षाबलो द्वारा घेराबंदी कर कर प्रकरण में शामिल आरोपित नक्सली मुचाकी रामा पिता भीमा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 33 वर्ष, निवासी उपमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा (छ0ग0) पकड़ा गया। इसी क्रम में घटना में शामिल एक अन्य आरोपित नक्सली के ग्राम उपमपल्ली में उपस्थित होने की सूचना पर 5 मई सोमवार को पुनः ग्राम उपमपल्ली की ओर पुलिस पार्टी रवाना होकर घेराबंन्दी कर सोड़ी कोसा पिता गंगा (मिलिशिया सदस्य) 32 वर्ष निवासी उपमपल्ली थाना पोलमपल्ली जिला सुकमा को हिरासत में लेकर थाना लाकर विधिवत् गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपितों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
