Aaj ka Panchang 30 October 2026: आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 October 2026:...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
बलरामपुर, 6 मई । जिला ग्रंथालय भवन बलरामपुर में बीते शाम जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई । प्रतियोगिता का आयोजन बेमेतरा में होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के लिए अंडर नौ, 11 व 13 आयु वर्गों के खिलाड़ियों के चयन को ध्यान में रखकर किया गया। साथ ही ओपन वर्ग की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों के 45 खिलाड़ियो ने भाग लिया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में शेष रतन जायसवाल विजेता, रोहन गुप्ता उप विजेता, पार्थ गुप्ता तृतीय रहे। अंडर 19 आयु वर्ग में स्नेहा गुप्ता विजेता, सुरभि राय उप विजेता। अंडर 15 आयु वर्ग में अमन सिंह विजेता, सानिध्य गुप्ता उप विजेता, अंडर 13 आयु वर्ग अनन्या रे विजेता, श्रेया शिल्पी उप विजेता, अंडर 11 आर्यन राज डांगरे विजेता, अरूप रे उप विजेता, अंडर नौ आयु वर्ग अक्षत राज डांगरे विजेता, आर्यम गुप्ता उप विजेता रहे। कशिश सिन्हा प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी रहीं। जूनियर खिलाड़ियों सहज सिंह, न्यासा सिंह और परिधि गुप्ता को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार स्वरूप शतरंज सेट प्रदान किया गया। प्रतियोगिता संपन्न होने के पश्चात समापन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोधी राम एक्का नगर पालिका अध्यक्ष और विशिष्ठ अतिथि दिलीप सोनी नगर पालिका उपाध्यक्ष, छ ग प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव सरोज वैष्णव, संभाग के कन्वेनर विश्वनाथ मनियन, नेशनल इस्ट्रक्टर शेष रतन जायसवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भानुप्रकाश दीक्षित ने की। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक प्रदीप मण्डल (सीनियर नेशनल आर्बिटर) और सह निर्णायक रविशंकर गुप्ता थे। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्राफी एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सरगुजा संभाग के कन्वेनर विश्वनाथ मनियन को शतरंज के प्रति उनके योगदान के लिए शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता आयोजन में गौतम सिंह, अमित गुप्ता मण्टू, मंगलम पाण्डेय, अंश सिंह, विशाल सोनी, रीतिक सिंह, आकाश चौबे, अभिषेक जायसवाल, राघवेन्दर सिंह, साकेत सिंह का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से मनीष सिंह पम्मू, छोटे लाल गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह बिट्टू, राकेश सिंह मिण्टू, अंजुम अंसारी उपस्थित थे।
