विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
नई दिल्ली, 4 मई । केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित हुआ।
यह इस पहल का 21वां संस्करण था। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आज देश के 7,000 से अधिक स्थानों पर शिक्षकों ने साइक्लिंग कर देश को फिटनेस का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग न केवल हमें फिट रखता है, बल्कि यह एक सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है।
मांडविया ने बताया कि डिजिटल युग में शारीरिक गतिविधियों की उपेक्षा हो रही है, जिसे रोकने के लिए यह अभियान जरूरी है। शिक्षकों ने आज अपने छात्रों को प्रेरित कर यह दिखाया है कि फिट रहना देश की प्रगति में योगदान देना है।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा।
सरकार की यह पहल फिटनेस को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस इवेंट में विभिन्न आयु वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने साइक्लिंग को स्वास्थ्य और उत्साह का प्रतीक बताया।
