विजय नगर में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ संपन्न हुआ दशहरा उत्सव
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the love इंदौर। विजय नगर रावण दहन...
Spread the loveनई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक...
Spread the loveमां दुर्गा के दर्शन कर माता...
नई दिल्ली, 4 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज योग साधक और काशी निवासी शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि “योग साधक और काशी निवासी शिवानंद बाबा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “योग साधक और काशी निवासी शिवानंद बाबा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। योग और साधना को समर्पित उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। योग के जरिए समाज की सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था। शिवानंद बाबा का शिवलोक प्रयाण हम सब काशीवासियों और उनसे प्रेरणा लेने वाले करोड़ों लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं इस दुःख की घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।”
उल्लेखनीय है कि 128 वर्षीय योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का वाराणसी में गत रात निधन हो गया। वे पिछले तीन दिनों से बीएचयू अस्पताल में सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। उनके अनुयायी देश-विदेश में फैले हैं। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर दुर्गाकुंड आश्रम में रखा गया है। अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।
