जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
बलरामपुर, 29 अप्रैल । बीते रविवार शाम बलरामपुर जिले में हुई जमकर ओलावृष्टि और बारिश से छह डिग्री पारा गिरा है। मंगलवार को सूरज की तपिश से राहत मिली है। पारा गिरने से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और शाम को बारिश होने की संभावना है। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मराठवाड़ा के उत्तरी भाग से मन्नार की खाड़ी तक आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए औसत समुद्रतल से 0.9 किमी ऊपर उत्तर-दक्षिणी ट्रफ बनी हुई है। जिसका असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिल रहा है।
