CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
दुर्ग/रायपुर, 29 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सटे भिलाई शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां चन्द्रा-मौर्या टाकीज के पास स्थित चौहान स्टेट में मंगलवार की सुबह एक युवक की लिफ्ट में तीसरे फ्लोर से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा बांदे (40 साल) निवासी सुभाष चौक, डुंडेरा उतई के रूप में हुई है । युवक आकाश गंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। सुपेला पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि चौहान स्टेट के गार्ड ने बयान दिया है कि युवक चौहान स्टेट के किसी भी व्यवसायिक परिसर में काम नहीं करता है। वो अचानक ही सुबह ऊपर दिखा। इससे पहले की वो उसे बाहर जाने के लिए बोलता उसने लिफ्ट का बंद गेट खोला और कू गया। जिस समय युवक कूदा लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी, इसलिए युवक सीधे लिफ्ट के ऊपर ही गिरा और उसे काफी गंभीर चोटें आई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुपेला पुलिस को सूचना मिली कि चौहान स्टेट में लगी लिफ्ट से युवक नीचे गिर गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक युवक लिफ्ट के होल में गिरा पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ दुर्ग को फाेन कर बुलाया। टीम सूचना मिलते ही चौहान स्टेट पहुंची। टीम ने लिफ्ट के ऊपर गिरे युवक की रस्सी से बांधकर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। बाहर निकालने तक युवक जीवित था।
एसडीआरएफ की टीम ने उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक के शव को मरचुरी में रख दिया गया है। पुलिस ने राजा के पिता को सूचना देकर बुलाया है। पिता सुपेला थाने पहुंचा। उससे मृतक के बारे में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ लापरवाही की जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसे जांचा जा रहा है।
