दिवाली के रंग, संगीत की धुन और खरीदारी का उत्साह, फीनिक्स प्राइड ऑफ इंडिया में तीन दिवसीय महोत्सव
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को...
Spread the loveएकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं...
नई दिल्ली, 24 अप्रैल 2025: स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर ड्रीम टेक्नोलॉजी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को अपना पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह पार्टनरशिप भारतीय बाजार में इनोवेटिव और इंटेलिजेंट होम सॉल्यूशन्स लाने की ड्रीमी की यात्रा में एक अहम पड़ाव है, जो रोज़मर्रा के घरेलू कामों को अधिक आसान और असरदार बनाने की दिशा में एक नई परिभाषा गढ़ रही है।
कृति सेनन और ड्रीमी टेक्नोलॉजी की यह साझेदारी भारत में कंपनी की मौजूदगी को और मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका मकसद ऐसे भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर स्मार्ट सॉल्यूशन्स देना है, जो सफाई और पर्सनल केयर के लिए इंटेलिजेंट प्रोडक्ट्स चाहते हैं, ताकि वे अपने सपनों की ज़िंदगी पर फोकस कर सकें।
ड्रीम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु शर्मा ने कहा, “हम कृति सेनन का ड्रीम परिवार में स्वागत करके बेहद खुश हैं। उनका टेक्नोलॉजी के प्रति रुझान और आगे की सोच हमारी उस सोच से मेल खाती है, जिसमें हम भारतीय घरों को स्मार्ट सॉल्यूशन्स के ज़रिए फिर से परिभाषित करना चाहते हैं। जैसे-जैसे हम भारत में अपने एडवांस प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं, उनका साथ ड्रीम को स्मार्ट लिविंग और शानदार परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के बीच पसंदीदा ब्रांड बनाएगा। भारत हमारे वैश्विक विस्तार की रणनीति का एक अहम हिस्सा है। यह एक तेज़ी से बढ़ता हुआ बाज़ार है, जहां उपभोक्ता तेजी से आधुनिक और टेक्नोलॉजी-फर्स्ट लाइफस्टाइल को अपना रहे हैं।”
कृति सेनन ड्रीम टेक्नोलॉजी के स्मार्ट होम क्लीनिंग और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स की व्यापक रेंज का चेहरा होंगी। इनमें शामिल हैं – बिना हाथ लगाए घर की सफाई करने वाले इंटेलिजेंट रोबोटिक वैक्यूम, हाई परफॉर्मेंस कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम, गीले और सूखे कचरे को एकसाथ साफ करने वाले मल्टी-यूज़ वैक्यूम, और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स जैसे एयरस्टाइल और हाई-स्पीड हेयर ड्रायर्स। ये सभी प्रोडक्ट्स उन लोगों के लिए हैं जो चाहते हैं स्मार्ट, तेज़ और कंफर्टेबल लाइफस्टाइल – बिना किसी समझौते के। ड्रीम के सारे प्रोडक्ट्स अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध हैं।
कृति सेनन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं ड्रीम टेक्नोलॉजी का हिस्सा बनकर बहुत एक्साइटेड हूं। ये ब्रांड इनोवेशन और कंवीनियंस को साथ लेकर चलता है, जो मेरी सोच से मेल खाता है। मेरी ज़िंदगी काफी फास्ट है, और ऐसे में स्मार्ट सॉल्यूशन्स जो रोजमर्रा के काम आसान बना दें, बहुत मददगार होते हैं। ड्रीम के क्लीनिंग और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के साथ मैं अपनी ज़रूरी चीजों पर फोकस कर पाती हूं और बाकी काम टेक्नोलॉजी संभाल लेती है।”
ब्रांड के चेहरे के तौर पर कृति सेनन डिजिटल, प्रिंट और टीवी विज्ञापनों में नज़र आएंगी, जहां वो ड्रीम के इनोवेशन और स्टाइलिश अपील को रिप्रेजें
ट करेंगी।
