VIP Visit : अगले 15 दिन रहेंगे खास, छत्तीसगढ़ आएंगे राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले 15...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...
Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से...
जम्मू, 24 अप्रैल । अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में शोक और विरोध के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को देश के लोगों से अपील की कि वह इस गलतफहमी में न रहें कि कश्मीरी उनके दुश्मन हैं।
एक बयान में उमर अब्दुल्ला ने हमले के पीड़ितों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की और देश के लोगों से इस घटना के लिए कश्मीरियों को दोषी ठहराने से बचने की अपील की।
उन्होंने कश्मीरी लोगों के प्रयासों की सराहना की जिन्होंने हमले की निंदा की और इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय लोगों द्वारा नहीं बल्कि बाहरी तत्वों द्वारा किया गया हमला था।
उन्होंने कहा कि मैं उन पीड़ितों के परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाना चाहता हूं जिन्हें इस तरह की दुखद घटना से गुजरना पड़ा, चाहे वह हमारे 25 मेहमान हों जो यहां छुट्टियां मनाने आए थे या हमारी घाटी का वह एक व्यक्ति जिसने वहां के लोगों को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मैं कश्मीर के लोगों का भी शुक्रगुजार हूं जो हमले के बाद सामने आए और इसकी निंदा की।
उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों ने सामने आकर यही बात कही कि वह इसमें शामिल नहीं थे। मैं देश के लोगों से बस यही अनुरोध करना चाहता हूं। कृपया यह न सोचें कि कश्मीरी आपके दुश्मन हैं, हम इसके लिए दोषी नहीं हैं। हमने भी पिछले 35 सालों से कष्ट झेले हैं। कृपया इस तरह का बयान देने से बचें। उनका यह बयान 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद आया है जिसमें 26 निर्दाेष लोगों की जान चली गई थी।
