Aaj ka Panchang 3 October 2026: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 3 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 3 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 3 अक्टूबर...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
अजमेर, 24 अप्रैल । अजमेर यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए भ्रष्टाचार पर जिम्मेदारी तय हो और जिम्मेदारों को बेनकाब कर उनसे वसूली की जाए।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, कांग्रेस प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी व प्रदेश पदाधिकारी डॉ सुनील लारा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस जन गुरुवार को सुबह कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए जहां करीब डेढ़ घंटे तक भाषण और प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस जन जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने जाना चाहते थे किन्तु उन्हें पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इससे यूथ कांग्रेसजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने बैरिकेड्स तोड़कर जिला कलक्टर लोक बंधु के कक्ष के बाहर पोर्च में धरना दे दिया। यहां पुलिस को भारी मशक्कत के साथ यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सामना करना पड़ा। यहां पुलिस ने काफी संयम और धैर्य बरता अन्यथा यहां परिदृश्य बदल सकता था। पुलिस ने यद्यपि डंडों का इस्तेमाल नहीं किया। बावजूद धक्का मुक्की में काफी कांग्रेसजन को चोट लगी।
कांग्रेस नेता हेमंत भाटी ने कहा यह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में करोड़ों का नुकसान और भ्रष्टाचार के जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। यूथ कांग्रेस जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही के लिए आगाह करने आया था जिसे प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। यह दुखद है ऐसा लगता है कि प्रशासन भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहता है। उन्होंने कहा कि जब सेवन बंडर और फूड कोर्ट बन रहे थे तो किसकी स्वीकृति से बने अब उन्हें अवैध होने पर तोड़ा जा रहा है तो इसके लिए जनता के पैसे की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन भ्रष्ट अधिकारियों से वह राशि वसूली जानी चाहिए।
यूथ कांग्रेस का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के तहत 100 करोड़ का खर्चा किया है आज अदालत के आदेश पर उसको तोड़ा जा रहा है। यूथ कांग्रेस के मोहित मल्होत्रा ने कहा कि अजमेर के सेवन वंडर्स व फूड कोर्ट को तोड़ा गया है यह सब भ्रष्ट अधिकारियों के कारण है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस ने पिछले एक माह से मोहल्ले मोहल्ले जाकर लोगों को पहले बताया कि अजमेर में स्मार्ट सिटी के तहत भ्रष्टाचार हुआ है जिसका खामियाजा आम जन को भुगतना पड़ा है। इस सौ करोड़ की राशि की वसूली अधिकारियों से होनी चाहिए।
