टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण
Spread the love नई पीढ़ी का फुल एलईडी...
Spread the love नई पीढ़ी का फुल एलईडी...
Spread the love मुंबई | 7 अक्टूबर 2026:...
Spread the love00 18 वर्ष या उससे अधिक...
धर्मशाला, 22 अप्रैल । धर्मशाला में युद्ध स्मारक में आयोजित एक समारोह में पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेना कमांडर ने भारतीय सेना की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। वीरों की अदम्य भावना के प्रति गहरा सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध स्मारक एक प्रतिष्ठित राज्य स्मारक है, जिसे 28 सितंबर 1977 को कमीशन किया गया था। यह स्मारक भारत के युवाओं के लिए सेवा के महान आह्वान को अपनाने, राष्ट्र की अखंडता और सम्मान की रक्षा करने के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। उसी अटूट प्रतिबद्धता और साहस के साथ जिसका प्रदर्शन वीरों ने किया था। जिनके नाम इसकी पट्टिकाओं पर सुनहरे अक्षरों में अंकित हैं।
समारोह में सैन्य समर्पण और श्रद्धा की भावना की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक प्रशासन अधिकारियों, सेवारत सैन्य कर्मियों और दिग्गजों सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जो शहीद नायकों की अद्वितीय विरासत के लिए गर्व, गहरी कृतज्ञता और श्रद्धा की सामूहिक भावना को दर्शाते हैं।
पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद, सेना कमांडर ने दिग्गजों से बातचीत की। उनके अमूल्य योगदान को स्वीकार किया और निस्वार्थ सेवा, वीरता और बलिदान की विरासत को बनाए रखने के सेना के संकल्प की पु
ष्टि की।
