कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
नई दिल्ली, 22 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। शाह श्रीनगर में सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सऊदी अरब से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की जानकारी ली तथा उन्हें उचित कदम उठाने के साथ घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम कड़ी कार्रवाई करेंगे तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए शीघ्र ही श्रीनगर के लिए रवाना होऊंगा।”
–
