Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
बलरामपुर, 19 अप्रैल । बलरामपुर जिले के वन वाटिका के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे बने नाले में जा गिरी। जिससे विजयनगर निवासी राजेंद्र भुइयां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा रामानुजगंज पुलिस को मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित करने के बाद पीएम के लिए रामानुजगंज सीएचसी भेज दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र भुइयां (38 वर्ष) किसी काम को लेकर शनिवार सुबह रामानुजगंज आए थे। लौटने के क्रम में वन वाटिका के आगे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे करीब बीस फीट नाले में जा गिरी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब सुबह के दस बजे राहगीरों के द्वारा इसकी सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाले से बाहर निकाली। राजेंद्र के सिर में चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
इस मामले में रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू ने बताया कि मर्ग इंटीमेशन की कार्रवाई के बाद पीएम करवाया जा रहा है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
