Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
सुकमा, 18 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के माड़ और नुआपाडा डिवीजन में सक्रिय एक नक्सल दम्पति सहित 22 नक्सलियों ने शुक्रवार को सीआरपीएफ डीआईजी और एसपी सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दम्पति महिला के साथ आठ अन्य महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छग शासन ने कुल 40 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है।
इन आत्मसमर्पित 01 पुरुष और 01 महिला नक्सली पर 08-08 लाख, 01 पुरुष और 01 महिला नक्सली पर 05-05 लाख, 02 पुरुष और 05 महिलाओं पर 02-02 लाख, 01 पुरुष नक्सल पर 50 हजार इस तरह से इन सभी 22 नक्सलियों पर कुल 40 लाख 50 हजार रुपये के इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाली
नौ में से सात महिला नक्सलियों पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम था।
छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’ और ‘नक्सल मुक्त पंचायत’ सुकमा पुलिस के चलाए जा रहे ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित होने और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के साथ नक्सलियों के अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 09 महिला सहित 22 नक्सलियों ने बिना हथियार नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का निर्णय लिया।
इसके उद्देश्य से इन नक्सलियों ने आज 18 अप्रैल को सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीआरपीएफ सुकमा रेंज डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित, एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ कमाण्डेन्ट 226 वहिनी धन सिंह बिष्ट, सीआरपीएफ द्वितीय वहिनी द्वितीय कमान अधिकारी आनामी शरण, सीआरपीएफ 226 वहिनी द्वितीय कमान अधिकारी बिरेन्द्र कुमार खंतवाल, एएसपी नक्सल ऑप्स उमेश प्रसाद गुप्ता, सीआरपीएफ उप कमाण्डेन्ट 219 वहिनी टी. भगद सिह, कोबरा 203 वहिनी उप कमाण्डेन्ट महेन्द्र सिंह भाटी, एएसपी नक्सल अभियान मनीष रात्रे, सीआरपीएफ 241 वाहिनी सहायक कमाण्डेन्ट नीरज पनवार, एवं सीआरपीएफ 227 वाहिनी सहायक कमाण्डेन्ट कमलेश कुमार साहू के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के नए पुनर्वास नीति ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति-2025’ तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये के मान से प्रोत्साहन राशि व कपड़े प्रदान किया गया और अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाएंगे।
एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि एक नक्सली दंपति सहित 22 इनामी नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छग शासन ने कुल 40 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
