सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में...
Spread the love‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम...
कवर्धा 18 अप्रैल। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम द्वारा 22 अप्रैल 2025 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प जिला न्यायालय रोड स्थित रोजगार कार्यालय परिसर, कवर्धा में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में 61 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने शुक्रवार काे बताया कि ’बीमा सखी की 50 पद, ग्रामीण वृत्तिक अभिकर्ता के 10 पद कंप्यूटर ऑपरेटर के एक पद के ’कार्य क्षेत्र कबीरधाम जिला रहेगा। प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त दस्तावेजों की मूलप्रति और छायाप्रति जैसे कि रोजगार पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड , पासपोर्ट साइज फोटो (एक), ड्राइविंग लाइसेंस (यदि आवश्यक हो) के साथ नियत समय पर उपस्थित होना होगा। यह प्लेसमेंट कैम्प पूरी तरह निःशुल्क है और नियुक्ति प्रक्रिया का संचालन संबंधित नियोजक द्वारा ही किया जाएगा। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
