सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 सुशासन फेलो की रिपोर्ट में...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में...
Spread the love‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम...
कोरबा, 14 अप्रैल । जिले में बीते रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सक्ती से कोरबा आ रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में अब तक दो लाशें बरामद हुई हैं, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं।
सक्ती जिले के नगरदा स्थित नहर से पुलिस ने आज साेमवार काे सात वर्षीय मासूम बच्ची तान्या उर्फ खुशी साहू की लाश बरामद किया है। इससे पहले रविवार शाम को ईतवारा बाई कंवर नामक महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया था।
पुलिस ने साेमवार काे बताया कि पिकअप वाहन में चालक सहित 29 लाेग सवार हाेकर छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरबा आ रहे थे , इस दौरान नहर किनारे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अब भी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए नहर में गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
