ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
धमतरी, 14 अप्रैल । संयुक्त संचालक रायपुर के निर्देशानुसार नालेज गैप एनालिसिस के अन्तर्गत पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण व्यवहारिक ज्ञान की जानकारी देने के लिए संकुल स्तरीय 15 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन शिविर की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके तहत ग्रीष्मकाल में संकुल की तीनों माध्यमिक शाला जिसमें शिवसिंह वर्मा शासकीय माध्यमिक शाला, माध्यमिक शाला ब्राह्मण पारा, माध्यमिक शाला आमापारा के बच्चे शामिल होंगे।
शिविर को रोचक बनाने के लिए समर कैंप का रूप दिया गया है, जिसका आयोजन 15 अप्रैल से किया जा रहा है। इसमें मनोरंजन के साथ ग्रीष्मकाल में बच्चों से एक्टिविटी कराई जाएगी। इसके अंतर्गत निम्न गतिविधियां रखी गई हैं। प्रथम दिन कबाड़ से जुगाड़(आर्ट एंड क्राफ्ट), दूसरे दिन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जुंबा, तीसरे दिन – मानसिक एवं दक्षता विकास के लिए कार्यशाला, चौथे दिन वैदिक गणित , सामान्य ज्ञान, बौद्धिक गेम, क्विज़, पांचवें दिन खेल खेल में पढ़ना, छठवें दिन जीवन कला, मूल्य, क्षमता पर कार्यशाला, सातवें दिन – योग्यता का प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले, बीईओ अमित तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित होगा। प्राचार्य बी मैथ्यू, संकुल समन्वयक राजेश मनवानी द्वारा समर कैंप की तैयारी की जा रही है। शासकीय स्कूल में इस प्रकार का यह प्रथम आयोजन है जिसमें संकुल के शिक्षकों के अतिरिक्त सुमीता पंजवानी, कनी पंजवानी, जुंबा के लिए लक्की, अज़ीम प्रेमजी से लोकेश प्रसाद दास द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। तीनों माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक इसमें भागीदार रहेंगे। कार्यक्रम की रुपरेखा एवं संचालन उज्जवला साहू करेंगी।
