₹3 हजार की दवा ₹27 हजार में क्यों? MRP-रिटेल कीमत के अंतर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Spread the loveनई दिल्ली दवाओं की बढ़ती और...
Spread the loveनई दिल्ली दवाओं की बढ़ती और...
Spread the loveGoogle ने भारत में अपना Fitbit...
Spread the loveCG Cabinet Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु...
बिलासपुर/रायपुर, 11 अप्रैल । छत्तीसगढ़ में आज (शुक्रवार) 36 ट्रेनें रद्द होंगी।बिलासपुर रेलवे प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच चौथी लाइन का काम करने के कारण हावड़ा-मुम्बई मार्ग की मुख्य ट्रेनों को 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी ।रेलवे ने बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 2100 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे 206 किलोमीटर चौथी लाइन के बचे हुए काम करने के लिए 36 ट्रेनों को 11 से 24 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
दी गई जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल से 5 मई तक 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा और झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच, 9, 10, 12, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 22 अप्रैल को 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंड़वाना एक्सप्रेस बिलासपुर से रायगढ़ के बीच और 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19, 21, 23 व 24 अप्रैल को 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ से बिलासपुर के बीच रद्द की जाएगी। मेल भी बिलासपुर नहीं आएगी।
रद्द की गई 36 ट्रेनों में मेल और दूरंतो के साथ गीतांजली एक्सप्रेस,आजादहिंद एक्सप्रेस के अलावा संतरागाछी-जबलपुर, टाटा-इतवारी, पुणे-संतरागाछी, दरभंगा-सिकंदराबाद, बिलासपुर-पटना, भुवनेश्वर-कुर्ला, एलटीटी-शालीमार, हावड़ा-शिरडी, हटिया-एलटीटी, पोरबंदर-शालीमार और बिलासपुर-रायगढ़ के बीच चलने वाली चार मेमू, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस भी शामिल है।
