नलखेड़ा ज्वेलरी लूटकांड का पर्दाफाशः नलखेड़ा पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14.125 किलो चांदी बरामद
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
रायपुर, 8 अप्रैल । रायपुर के आजाद नगर चौक थाना क्षेत्र के नगर निगम कॉलोनी में मंगलवार काे दिनदहाड़े आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद उसे गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित शुभम साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
आजाद नगर पुलिस पुलिस ने बताया कि मृतक गोपी निषाद उर्फ मंगल आज सुबह से शराब और गोली के नशे में धुत्त था। मंगलम भवन के सामने आरोपित शुभम साहू और गोपी निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान शुभम साहू ने गोपी निषाद के शरीर पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के बाद उसे गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना के बाद साइबर पुलिस की मदद से पुलिस ने आरोपित शुभम साहू को मेकाहारा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपित शुभम साहू पहले भी हत्या का प्रयास, मारपीट और चोरी जैसे अपराधों में जेल जा चुका है।
