ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
कवर्धा, 5 अप्रैल । जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। दोपहिया वाहनों में लगे अवैध 27 मोडिफाइड बुलेट साइलेंसरों को जब्त कर बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया।
मोडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग कर कुछ शरारती तत्व जानबूझकर तेज आवाज करके आम नागरिकों विशेषकर बुजुर्गों, विद्यार्थियों, मरीजों और महिलाओं को परेशान कर रहे थे। ये साइलेंसर न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं बल्कि ध्वनि प्रदूषण के बड़े स्रोत भी हैं। इसके चलते ही 4 अप्रैल को दोपहिया वाहनों में लगे अवैध 27 मोडिफाइड बुलेट साइलेंसरों को कोतवाली थाना परिसर में बुलडोजर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक लालजी सिन्हा व यातायात प्रभारी उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी मौजूद रहे। पुलिस ऐसे तथाकथित स्टाइलिश और स्टंटबाज युवाओं को साफ संदेश देती है कि, सड़कों पर स्टंट, तेज आवाज में बुलेट दौड़ाना और कानून की धज्जियां उड़ाना अब नहीं चलेगा।
जो भी वाहन चालक अपने वाहनों में अवैध मोडिफि केशन कर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाहन जब्ती, चालान, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी। कवर्धा पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, अपने बच्चों को समझाएं स्टाइल के नाम पर समाज में शोर मचाना फैशन नहीं, अपराध है।
