राज्यपाल डेका से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों...
Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के...

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया. राज्यसभा से बहुमत से सांसदों ने इस बिल का समर्थन किया.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “वक्फ संशोधन बिल का जिस तरह से देश भर के गरीब मुसलमानों ने स्वागत किया है, उससे विपक्षियों की कलई खुल गई है. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टी के लोग मुस्लिमों की बात करते हैं. हकीकत में उनके लिए कुछ नहीं करते. मुस्लिम समुदाय के लिए विपक्षी नेताओं का व्यवहार हकीकत से परे है. विपक्षी दलों की इस सोच की वजह से उनके कार्यकाल में आर्थिक व अन्य क्षेत्रों में मुसलमानों के लिए निराशाजनक माहौल रहा.”
उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ और सबका विकास हुआ है. उन्होंने सबका भरोसा भी हासिल किया है. उनके माध्यम से गरीबों के कल्याण के कई योजनाओं पर अमल हुआ.”
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का निराकरण हुआ. संपत्ति न्यायोचित तरीके से संरक्षण हो रहा है. गरीब मुसलमानों के लिए हमारी सरकार लगातार काम रही है. आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने वक्फ संशोधन बिल पास कराने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी है. साथ ही लोकसभा और राज्यसभा में बहस में भाग लेने वाले सभी सांसदों को भी बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने दोनों दिन अपने-अपने तरीके वक्फ संशोधन बिल पर अपनी बातें रखी. यही लोकतंत्र की खूबसूरती है.
