CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन...
नई दिल्ली, 02 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवरात्रि के चौथे दिन मां अम्बे की पूजा के महत्व पर चर्चा की है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ” नवरात्रि में मां अम्बे की उपासना सभी भक्तों को भावविभोर कर देती है। देवी मां के स्वरूपों को समर्पित यह स्तुति अलौकिक अनुभूति देने वाली है। आप भी सुनिए…।”
मां अम्बे को दुर्गा, शक्ति, भगवती, चंडी आदि नामों से भी जाना जाता है। उनके कुछ प्रमुख नाम हैं- सती, नवदुर्गा, आदि शक्ति, शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री। इस बार चैत्र नवरात्रि की खास बात यह है कि वह नौ दिन की नहीं बल्कि आठ दिन की होगी। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से हिन्दू नववर्ष की भी शुरुआत होती है। इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना (कलश स्थापना) की जाती है।
