ब्रेकिंग : जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Spread the loveरायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश...
Spread the loveएच-ए-एल की विभिन्न इकाइयों ने खरीद,...
Spread the loveइंदौर, 28 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश...
कोरबा, 2 अप्रैल ।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की खदानों में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की कोयला चोरी का मामला सामने आया है। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की शिकायत के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए एसईसीएल , कलेक्टर कोरबा और एसपी को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है।भाजपा नेता एवं पूर्वमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य शासन को निर्देश दिया है कि कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के विरुद्ध डीएमएफ राशि का दुरुपयोग और कोयला चोरी के संबंध में जांच की जाए ।
ननकी राम कंवर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं कोयला एवं खनिज मंत्री जी. किशन रेड्डी व अंतर सिंह आर्य केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को शिकायत पत्र देते हुए मांग किया गया है कि कोरबा जिला कलेक्टर अजीत बसंत के द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास मद की राशि का दुरुपयोग कर नियम विरुद्ध राशि का व्यय कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म,छत्तीसगढ़ के संचालक ने उक्त सम्बन्ध में बिलासपुर संभाग के आयुक्त को, शिकायत तथा खान मंत्रालय के पत्र का हवाला देते हुए डीएमएफ (जिला खनिज न्यास)मद कोरबा की राशि के दुरुपयोग करने सबंधी प्रकरण पर जांच कर अभिमत समेत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने एसईसीएल के चेयरमैन डॉ. पीएस मिश्रा, कलेक्टर कोरबा और एसपी सिद्धार्थ तिवारी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि 15 दिनों के भीतर डाक या व्यक्तिगत रूप से जवाब प्रस्तुत किया जाए।
