संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
रायपुर, 2 अप्रैल । महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हाेने पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सीबीआई की छापामार कार्रवाई को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने बयान में कहा है कि सीबीआई छापामारी के बाद 21 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों के जरिए यह हमें डराना चाहते हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर का नाम 8वे नंबर पर लेकिन भूपेश बघेल का 6वें नंबर पर है। सरकार ने ऐसा करके मुख्य अभियुक्ताें को बचाने के लिए कार्य करने की मंशा स्पष्ट कर चुकी है।
दीपक बैज ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार क्यों महादेव सट्टा बंद नहीं कर रही है? मंत्री से लेकर नेता की जेब महादेव सट्टा से भर रहा है। इसलिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद सट्टा का काराेबार फल-फूल रहा है। भाजपा इसे बंद करने के बजाय विपक्ष काे डराने धमकाने में लगी है जाे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हाेने वाली है।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को आरोपित बनाया है। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें भूपेश बघेल छठवें आरोपित के रूप में नामित हैं। कुल 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल भी शामिल हैं।
