उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह ने सौंपा सम्मान
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love तीन साल में न्याय और...
Spread the love रतलाम, 06 नवंबर । मध्य...
Spread the love लखनऊ, 06 नवंबर । उत्तर...
प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा देने के लिए पूरी तरह से तैयार
नई दिल्ली, 01 अप्रैल । भारतीय सेना की 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम ने म्यांमार के मांडले में भूकंप प्रभावितों के लिए 200 बिस्तरों वाला अस्पताल तैयार किया है, जिसमें गंभीर सर्जरी और मरीजों की देखभाल करने की क्षमता है। आगरा से गई यह टीम विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहले दिन ही मंगलवार को मांडले के मुख्यमंत्री म्यो आंग ने फील्ड अस्पताल का दौरा किया।
म्यांमार में आए भूकंप के बाद भारत ने तीनों सेनाओं के जरिए अपना ऑपरेशन ‘ब्रह्मा’ तेज कर दिया है। शत्रुजीत ब्रिगेड के 118 सदस्यीय एयरबोर्न एंजल्स की टीम सोमवार को वायु सेना के सी-17 हैवी लिफ्ट विमानों से एयरलिफ्ट करके आगरा से मांडले के लिए रवाना की गई थी। लेफ्टिनेंट कर्नल जगनीत गिल के नेतृत्व में टीम ने वहां पहुंचते ही 200 बिस्तरों वाली सुविधा सफलतापूर्वक स्थापित की है, जिसमें गंभीर सर्जरी और इन-पेशेंट देखभाल की क्षमता है। मांडले के मुख्यमंत्री म्यो आंग ने आज फील्ड अस्पताल का दौरा करके भारतीय सेना के प्रति आभार जताया।
सेना की ओर से बताया गया है कि म्यांमार में 28 मार्च को आए भूकंप के बाद त्वरित प्रतिक्रिया में भारतीय सेना ऑपरेशन ब्रह्मा के हिस्से के रूप में तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष चिकित्सा कार्य बल तैनात किया है। सेना ने कहा कि यह मिशन भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत पर शुरू किया गया है, जो संकट के समय मित्र देशों के साथ एकजुटता से खड़ा है। यह टीम म्यांमार के लोगों को प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सहायता करेगी।
