Spread the loveसर्वसम्मति से संजय कंवर अध्यक्ष एवं कमलेश मारू...
Spread the loveश्री जीरावला पार्श्वनाथ नवरत्न भक्तामर मंडल की नई...
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के कालूखेड़ा व सेमलिया आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, सेमलिया स्थित माँ अनपूर्णा माताजी मन्दिर पर अखंड रुद्रचंडी यज्ञ में दी आहुति
November 13, 2021 1 minute read
Spread the love
निप्र जावरा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सेमलिया अन्नपूर्णा माताजी मंदिर पर आगमन के पश्चात सर्वप्रथम मां अन्नपूर्णा के दर्शन किये एवम उसके पश्चात महामंडलेश्वर 1008 मधुसूदनानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया एवम उनके द्वारा किये जा रहे अंखड रुद्रचंडी यज्ञ में आहुति दी एवम मिर्ची हवन किया उसके पश्चात उन्होंने भण्डारे में प्रसादी ग्रहण की।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के कालूखेड़ा व सेमलिया आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, सेमलिया स्थित माँ अनपूर्णा माताजी मन्दिर पर अखंड रुद्रचंडी यज्ञ में दी आहुति pic.twitter.com/kIUrtnvQuX
इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने मंच के माध्यम से महाराज जी द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की एवं उद्बोधन देते हुए कहा कि यहां बनने वाले गुरुकुल,अस्पताल,गोशाला एवं वृद्धाआश्रम से आसपास के लोगो को लाभ होगा एवम लोगो को रोजगार मिलेगा। वही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं उज्जैन दुग्ध संघ संचालक के .के सिह कालूखेड़ा के निवास स्थान पधारे जहाँ के.के सिह कालूखेड़ा से मिले, जहाँ कालूखेड़ा द्वारा महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के द्वारा किए गए विकास कार्यो की पुस्तक श्री विजवर्गीय को भेट की गई ,वही पूर्व कृषि मंत्री कैलाशवासी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कालूखेड़ा द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद किया गया , इस मौके पर केबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग, विधायक डॉक्टर राजेन्द्र पांडेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिह कालूखेड़ा,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा,नगरपालिका जावरा अध्यक्ष अनिल दसेड़ा,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रितेश जैन एवं क्षेत्र के हजारों की संख्या ने ग्रामीणजन उपस्थित रहे।