बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
अदिति राव हैदरी अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय का परिचय दे चुकी हैं। पिछली बार वह संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आई थीं। इस सीरीज में न सिर्फ उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई, बल्कि उनकी ‘गजगामिनी चाल’ भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उनकी खूबसूरती और अंदाज की तुलना मीना कुमारी से तक की जाने लगी थी। हालांकि, अदिति ने खुद खुलासा किया कि इस चर्चित परफॉर्मेंस का उनके करियर पर कोई खास फायदा नहीं हुआ।
फराह खान के ब्लॉग में बातचीत के दौरान अदिति राव हैदरी ने ‘हीरामंडी’ के बाद अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। फराह ने अदिति से कहा कि उन्होंने बताया था कि संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में काम करने के बाद उन्हें लगा कि वह अपने करियर में एक खास मुकाम पर पहुंच गई हैं। इस पर अदिति ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “कुछ भी नहीं! ‘हीरामंडी’ तो छोड़िए, सब्जी मंडी में भी नहीं। हीरामंडी के बाद जिस तरह लोगों ने मेरी तारीफ की और मुझे इतना प्यार मिला, लगा था कि अब तो ढेर सारे दिलचस्प प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। मैं खुद हैरत में पड़ गई कि ये हो क्या रहा है? मेरे पास ऑफर क्यों नहीं आ रहे? सचमुच सूखा ही पड़ गया।”इस पर फराह ने भी आश्चर्य जताया और मजाक में कहा, “और फिर तुमने शादी कर ली।” इस पर अदिति हंस पड़ीं और स्वीकार किया कि इसी फ्री टाइम में उन्होंने सिद्धार्थ से शादी कर ली।
दरअसल, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने पिछले साल सितंबर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी।अदिति राव हैदरी ने संजय लीला भंसाली की भव्य वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में बिब्बोजान का किरदार निभाया था। उनकी शानदार अदाकारी और खूबसूरत स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। इसके अलावा, उनके डांस नंबर ‘सैयां हट्टो जाओ’ ने भी सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई और खूब तारीफें बटोरीं। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मीन सहगल, फरदीन खान और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आए, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म को आकर्षक बना दिया।
