ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
रायगढ़, 30 मार्च । धर्मजयगढ़ क्षेत्र के रैरूमा चौकी अंतर्गत ग्राम चरखा पारा में गौ हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार शनिवार बीती रात उरांव पारा मोहल्ले में एक गाय की हत्या कर उसका मांस काटकर घर में रखने की सूचना पर आज रविवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रैरूमा चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित विनोद खेस्स, अर्जुन लकड़ा और अभित तिर्की को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है, घटनास्थल पर मृत गाय का दूधमुंहा बछड़ा भी मिला, जिसको देखकर ग्रामीणों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस आगे की पूछताछ और जांच में जुटी हुई है।
