फिल्मों के कारोबार में तेजी से आगे बढ़ने के लिए ‘ज़ी’ ने बदली अपनी रणनीति, अनुभवी कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
Spread the loveमुंबई **स्टोरी टीवी की ‘प्रेमकथा’, जिसमें...
कोरबा, 29 मार्च । जिले के पाली थाना क्षेत्र में स्थित सरायपाली कोयला खदान के मुहाने पर शुक्रवार रात हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित जायसवाल के रूप में हुई है, जो 35 वर्ष के थे।
शनिवार सुबह रोहित जायसवाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मर्ग पंचनामा की वैधानिक कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया तीन चिकित्सकों के दल ने पूरी की। पोस्टमार्टम की पूरी गतिविधि की वीडियोग्राफी करवाई गई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की। इसके कुछ देर बाद मृतक के परिजनों और महिलाओं ने पाली थाना में डेरा डाल दिया। इनका कहना था कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों को पाली थाना लाया जाए और इनका नगर में जुलूस निकाला जाए।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने परिजनों से चर्चा करते हुए उन्हें सलाह दी कि, वे कानून व्यवस्था अपने हाथ में ना लें और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित परिवार व अन्य लोगों को इस बात का भरोसा बार-बार दिया जाता रहा कि, आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा और अधिकांश आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है, जो फरार हैं उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
काफी कोशिशों के बाद आखिरकार परिजन संतुष्ट हुए और अपनी जिद छोड़कर स्व. रोहित जायसवाल का अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। उनकी अंतिम यात्रा निवास से अंतिम दर्शन पश्चात स्थानीय मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई जहां अंतिम संस्कार की विधि पूरी की जाएगी।
इस घटना को लेकर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है, घटना के विरोध में आज पाली नगर बंद रखा गया है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस चौक-चौराहे पर तैनात है व कप्तान सीधी नजर बनाए हुए हैं। इधर गिरफ्तार आरोपितों को दस्तावेजी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी पर काम किया जा रहा है।
