कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
भोपाल, 26 मार्च । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष का राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन आज (बुधवार को) अपेक्स बैंक परिसर स्थित समन्वय भवन में भोपाल में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे इस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में अपर सचिव सहकारिता एवं प्रशासक अपेक्स बैंक अपर प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव मत्स्य पालन डी.पी. आहूजा उपस्थित रहेंगे। राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह, सहकारिता आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मनोज पुष्प और नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की मुख्य महाप्रबंधक सी. सरस्वती मौजूद रहेंगी।
