Aaj ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ का व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 29 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 29 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 29 October 2026:...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
बलरामपुर, 21 मार्च । जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की की अपराह्न के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार को अंबिकापुर से आरोपित अमन मिस्त्री (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर गुरुवार को रामानुजगंज न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के द्वारा गुरुवार बीती शाम जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रार्थी की नाबालिग बेटी 18 मार्च की रात से लापता थी। अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। घटना के दूसरे दिन 19 मार्च को प्रार्थी रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए नाबालिग लड़की की तलाश में जुट गई। इस मामले में जिले के एसपी और एडिशनल एसपी के निर्देश में रामानुजगंज थाना और बलरामपुर साइबर सेल के स्टाफ के साथ टीम तैयार की गई। साइबर सेल की टेक्निकल मदद से आरोपित अमन मिस्त्री (19 वर्ष) का सुराग अंबिकापुर में मिला।
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तुरंत टीम अंबिकापुर के लिए रवाना हुई। कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को आरोपित को अंबिकापुर से हिरासत में लेकर और नाबालिग लड़की को बरामद कर दोनों को रामानुजगंज थाना लाया गया। जहां नाबालिग लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, आरोपित अमन मिस्त्री (19 वर्ष) रामानुजगंज थाना निवासी को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर गुरुवार को रामानुजगंज न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस कार्रवाई में रामानुजगंज थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी, उप निरीक्षक गजपति मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक शिवशरण पैकरा, अतुल दुबे, हेड कांस्टेबल मनीषा तिग्गा, नागेन्द्र पाण्डेय, आकाश तिवारी, जयमंत, जगरानी, पुष्पा देवी का महत्तपूर्ण योगदान रहा।
