कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
बलरामपुर, 21 मार्च । बाजीलाल सिंह गुरुवार बीती शाम को रामानुजगंज एसडीओपी का चार्ज संभाला। इससे पूर्व बाजीलाल रामानुजगंज थाना प्रभारी भी रह चुके। उनके कार्यकाल के दौरान लोगों ने उनकी सराहना की थी। लोगों ने बाजीलाल को रामानुजगंज एसडीओपी का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।
ज्ञात हो, रामानुजगंज अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के अंतर्गत तीन थाना और तीन पुलिस चौकी आता है। जिसमें रामानुजगंज, रामचंद्रपुर और त्रिकुंडा थाना शामिल है। वहीं पुलिस चौकी में डिंडो, विजयनगर और तातापानी पुलिस चौकी आता है।
जानकारी के अनुसार, बाजीलाल सिंह बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर, रामानुजगंज, रघुनाथनगर, बसंतपुर और कुसमी थाने में बतौर थाना प्रभारी के रूप में सेवा दे चुके है। वहीं बाजीलाल घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र उत्तर बस्तर के कांकेर में भी सेवा दे चुके है। एसडीओपी के रूप में वे गरियाबंद जिले में कार्य के दौरान 18 नक्सलियों के एनकाउंटर में शामिल रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में फिर से कार्य करने का मौका मिल रहा है। यह मेरे लिए खुशी की बात है। जनता और पुलिस के बीच संबंध को और मजबूत किया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9977621002 सार्वजनिक करते हुए कहा कि आम जनता मेरे से कभी भी संपर्क स्थापित कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
इससे पूर्व याकूब मेनन को दो प्रभार दिया गया था। रामानुजगंज और बलरामपुर एसडीओपी इन दोनों जगहों का पदभार याकूब मेनन सम्भल रहें थे। आदेश के बाद गुरुवार बीती शाम रामानुजगंज एसडीओपी के लिए बाजीलाल सिंह ने पदभार संभाला। वहीं याकूब मेनन अब सिर्फ बलरामपुर एसडीओपी के पद पर है।
