शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार
Spread the loveमुख्यमंत्री साय अर्बन चैलेंज फंड एवं...
Spread the loveमुख्यमंत्री साय अर्बन चैलेंज फंड एवं...
Spread the loveमुंबई। देश के दूरसंचार और डिजिटल...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी को नई...
पलामू, 11 मार्च । झारखंड का कुख्यात अपराधी अमन साहू मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर से एनआईए केस के सिलसिले में राँची लाया जा रहा था। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में घटना हुई। एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान भी जख्मी हुआ है। जिले की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कुछ देर बाद दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार एनआईए केस के सिलसिले में अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर से रांची लाया जा रहा था। चैनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर घात लगाकर अपराधियों ने पुलिस गाड़ी पर पहले बम फेंका, फिर फायरिंग की। इसी क्रम में अमन साहू एक एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान से इंसास राइफल छीन कर भागने लगा। भागने के दौरान जवान पर गोली चला दी। इस हमले में जवान घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमन साहू को ढेर कर दिया। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां भी घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं।
इधर, जानकारी मिली है कि चैनपुर-रामगढ़ के बीच आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। बॉडी लेने के लिए एंबुलेंस भेजी गई है। जरूरी प्रक्रिया पूरी कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में लाया जाएगा।
