मेगा ड्राइव के तहत हरदी ग्राम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 900 से अधिक ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ
Spread the loveसागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य...
Spread the loveसागर, 23 अक्टूबर 2026 मध्यप्रदेश राज्य...
Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन...
Spread the love0 जनजातीय समाज को केवल वोट...
रांची, 11 मार्च । रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर में रामलखन सिंह कॉलेज के पास मंगलवार सुबह तीन बजे सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। मृतकों की पहचान सुजीत सिंकू, पृथ्वी सहदेव और अग्नि बेसरा के रूप में हुई है। सभी जमशेदपुर के रहने वाले थे।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से आ रही स्कॉर्पियो ने रामलखन सिंह कॉलेज के पास खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया और घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।
